ChhattisgarhRaipur

CG : कांग्रेस को बड़ा झटका…कई महिला पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ब्लाॉक शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और उनके पति पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर को इस्तीफा सौंपा है।

Related Articles

गुरुवार को जब वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर खैरागढ़ के प्रवास पर थे। उस दौरान पिपरिया में बूथ कमेटी की बैठक के बाद ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल और उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे ने महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारियों के साथ मंत्री मोहम्मद अकबर को अपनी पीड़ा बताई। महिला नेत्रियों ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में विधायक की वजह से सम्मान नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वे अपना इस्तीफा सौंप रही हैं।

खैरागढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल और उपाध्यक्ष पूजा धुर्वे ने आरोप लगाया कि खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और उनके पति पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते ना ही कोई काम करते हैं। महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, जिसकी वजह से वे सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां सम्मान मिलेगा वहां जाएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!