ChhattisgarhRaipur

BIG BREAKING : IAS रानू साहू को ED ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ED ने IAS रानू साहू के घर में तीसरी बार छापा मारा है। जिसके बाद उन्हें आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और अभी उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सुनवाई जारी है। बता दें इससे पहले शनिवार को सुबह आठ बजे रानू साहू को ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया।

आइएएस रानू साहू पर कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार करने का आरोप है।

रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी IAS ऑफिसर हैं जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया। इससे पहले आइएएस समीर विश्नोई गिरफ्तार हो चुके हैं और कोयला घोटाला मामले में फिलहाल रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। रानू साहू वर्तमान में कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ थीं। इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!