ChhattisgarhRaipur

प्रेमी ने नहीं की थी हत्या , युवती की मौत के मामले में बड़ा खुलासा , पढ़े पूरी खबर

रायपुर : राजधानी में लालपुर काली नगर में किराए के मकान में लिव इन में रह रही युवती की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, युवती की किसी ने हत्या नहीं की थी, बल्कि उसने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दी थी, जिसकी मौत से सकते में आकर युवक दो दिनों तक उसके शव के साथ ही रूम में रह रहा था, जिससे पूछताछ अब भी जारी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

दरअसल मामले में पूरा खुलासा उसकी डायरी से हुआ है, जिसमे प्रेमी से तंग आना और बिमारी से परेशान रहने की बातों का जिक्र है। डायरी साल 2020 की बताई जा रही है, वहीँ पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में भी युवती की आत्महत्या की पुष्टि हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम बसंती यादव था, जो अपने प्रेमी के साथ 7 महीने से लिव इन में रह रही थी, जो पिछले एक महीने से लालपुर काली नगर में नए किराए के मकान में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी, मृतिका MMI अस्पताल में काम करती थी, वहीँ उसका प्रेमी भी साथ में काम करता था, जो कुछ महीनों से काम छोड़कर घर में ही रहता था, मकान मालिक ने बताया कि मृतिका का प्रेमी शराब के नशे में उससे झगड़ा करता था, और कुछ दिनों पहले उसने शाराब पीने के लिए साइकिल बेच दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था।

मकान मालिक और पड़ोसियों को जब रूम से तेज बदबू आयी, तब उन्होंने दरवाजा खुलवाया, जिसके बाद युवती के शव के साथ युवक वहीँ बैठा रहा, जिसने मकान मालिक से गिड़गिड़ाते हुए पुलिस को ना बताने की गुहार लगाईं, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक को पूछताछ के लिए थाने ले आयी, जहाँ युवक ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, जिससे वह डर गया था, और रूम में ही शव के साथ रह रहा था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!