ChhattisgarhRaipur

CM विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक…पिस्‍टल लेकर मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचा शख्‍स, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आयी है। बताया जा रहा है  एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचा था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर रोक कर शख्‍स की पिस्‍टल जब्त कर ली गई है। बताया जा रहा है कि  शख्‍स जशपुर का रहने वाला है और  सीएम साय से मुलाकात करने आया था।

जानकारी के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री साय के आवास पर एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर पहुंच गया। वीआइपी गाड़ी से आने की वजह से मुख्‍यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मियों उस शख्‍स की चेकिंग नहीं की। लेकिन मुख्‍यमंत्री कक्ष के बाहर जब उस शख्‍स की जांच की गई, उसके पास से एक पिस्‍टल मिला जिसे जब्त कर लिया गया है। इस पूरे  मामले में एडीजी इंटेलिजेंस ने  तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!