ChhattisgarhBilaspur

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, तीन अक्टूबर से बिलासपुर – इंदौर फ्लाइट की शुरुआत

बिलासपुर। हवाई सेवा के मामले में बिलासपुर जल्द ही इंदौर से भी जुड़ जाएगा। तीन अक्टूबर से बिलासपुर( bilaspur) इंदौर फ्लाइट की शुरुआत हो रही है, जो हफ्ते में चार दिन उपलब्ध होगी।

बिलासा बाई केंवटिन एयरपोर्ट से फिलहाल जबलपुर, प्रयागराज, दिल्ली और भोपाल के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध थी। अब हवाई सेवा के नक्शे में इंदौर का भी नाम जुड़ जाएगा। बिलासपुर से बड़ी संख्या में लोग उज्जैन जाते हैं। यह फ्लाइट शुरू होने से उनके लिए आसानी( easy) होगी।

इंदौर के लिए फ्लाइट 11.35 बजे उड़ान भरेगी और 1.25 बजे पहुंचेगी

बिलासपुर से इंदौर के लिए फ्लाइट 11.35 बजे उड़ान भरेगी और 1.25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह इंदौर के बिलासपुर के लिए फ्लाइट 1.55 बजे उड़ान भरेगी और 3.45 बजे पहुंचेगी। बिलासपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने नए फ्लाइट की लिए तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय से मंजूरी के बाद एलायंस एयर कंपनी ने नई फ्लाइट सेवा का ऐलान किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!