BijapurChhattisgarh

बड़ी खबर : M.L.A. विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमला… गाड़ी पर चलायी गयी गोलियां

बीजापुर | बीजापुर से एक बड़ी खबर आयी है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर गोली चली है। विक्रम मंडावी के पीछे जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी चल रही थी। उसी गाड़ी में गोली लगी है। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड सभा से वापस लौट रहे थे। पदेड़ा के नजदीक ये हमला हुआ है।

जानकारी के मुताबिक विधायक विक्रम मंडावी के पीछे जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी चल रही थी। कई गोलियां उनकी गाड़ी में लगी है। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड सभा से वापस लौट रहे थे।

पद्देड़ के नजदीक ये हमला हुआ है। पद्देड बीजापुर जिला मुख्यालय से सिर्फ 8 किलोमीटर दूर है। जिला मुख्यालय के करीब इस घटना ने हड़कंप मचा दिया है। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने घटना को लेकर कहा है कि घटना की जानकारी मिली है। इस घटना में सभी सुरक्षित हैं, घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अधिकांश गोलियां टायर में मारी गयी है। नुक्कड़ सभा के बाद काफिले की 6 गाड़ियां लौट रही थी। नक्सल क्षेत्र से जब विधायक का काफिला निकल रहा था, तभी अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गयी। नक्सलियों का मकसद गाड़ियों का टायर ब्लास्ट कर गाड़ियों को पलटाने का था, लेकिन खुशकिस्मति की बात ये है कि घटना में विधायक बाल बाल बच गये। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!