ChhattisgarhRaipur

Big News : सूर्यकांत राठौर होंगे रायपुर नगर निगम के सभापति, भाजपा पार्षद दल की बैठक में बनी सहमति,तीन नामों का बनाया गया था पैनल

रायपुर।नगर निगम सभापति का चुनाव आज हो गया है। वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर रायपुर नगर निगम अगले सभापति होंगे। भाजपा पार्षद दल की बैठक आज चुनाव किया गया। जिसके बाद पार्षद सूर्यकांत राठौर के नाम पर सहमति बनी।

बता दें कि कुछ देर पहले भाजपा दल की बैठक एकात्म परिसर में हुई। जिसमें सभापति चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए थे। ये बैठक विधायक धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में हुई थी। साथ ही रायपुर निगम के सभी भाजपा पार्षद भी यहां मौजूद थे। और इस बैठक में सह सहमति से निर्णय लिया गया कि जो पांच बार के पार्षद है सूर्यकांत राठौर सभापति नियुक्त किया जाए।

आपको बता दें कि सभापति के चयन के लिए भाजपा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक को पर्यवेक्षक बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, तीन नामों का पैनल बनाया गया था। इसमें सूर्यकांत राठौर, मनोज वर्मा और सरिता आकाश दुबे का नाम है। जिसमें सूर्यकांत राठौर का नाम आगे चल रहा था। भाजपा पार्षद दल की बैठक में पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक प्रत्याशी के नाम का अधिकृत तौर पर ऐलान किया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!