ChhattisgarhRajnandgaon

पुलिस की बड़ी कारवाही, राउरकसा डैम पर 13 जुआरियों हुए गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र में लगातार पिछले दिनों मिल रहे अवैध जुआ खेलने की शिकायत पर आखिरकार पुलिस एक्शन मोड पर दिखाई दी. जहां बीती रात बोरतलाव थाना क्षेत्र के जंगल में एसडीओपी डोंगरगढ़ के नेतृत्व में बोरतलाव थाना और डोंगरगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापे मार कार्यवाही करते हुए जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया.

पूरा मामला राजनांदगांव जिले के बोरतलाव पुलिस थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों पुलिस को लगातार जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी, जिस पर डोंगरगढ़ एसडीओपी प्रभात पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात बोरतलाव थाना क्षेत्र के राउरकसा डैम के जंगल में छापे मार कार्यवाही करते हुए 52 पत्ती के शौखिनो को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा।

पुलिस की इस कार्यवाही में 13 जुआरियों के कब्जे से कुल 1लाख 22 हजार नगद और 3 कार,2मोटर साइकिल जप्त की गई है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!