ChhattisgarhRaipur

CG : भाटागांव अंतरराष्ट्री बस स्टैंड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न बस के मालिक, न ही लाइसेंसी बुकिंग एजेंट

 रायपुर। भाटागांव स्थित अंतरराष्ट्री बस स्टैंड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, आफरीन ट्रेवल्स के नाम से भाटागांव चौक के पास बस टिकिट बुकिंग का धंधा चल रहा था। बताया जा रहा है कि यात्रियों से 800 रुपए की जगह 1500 रुपए टिकट काटे जा रहे थे।

पुलिस को शिकायत मिली थी कि यहां आफरीन ट्रेवल्स के नाम के कई फर्जी टिकट बुक कर रहे। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी के पास कोई बस नहीं है न ही बुकिंग एजेंट का लाइसेंस है, न ही किसी बस सर्विस वाले ने उन्हें टिकिट काटने के लिए अधिकृत किया है। इस मामले की कार्रवाई टिकरापारा पुलिस ने की है।

वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले ही कई मामले दर्ज है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसे टिकिट बुकिंग एजेंटों की दुकानों को सील करने की कार्यवाही निगम और पुलिस प्रशासन के द्वारा मिलकर किया गया था। अरशद खान ने बताया कि दुकान सील होने के बाद भाटागांव चौक के पास दूसरी दुकान किराए पर लेकर अपने साथियों के साथ काम शुरू कर दिया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!