Chhattisgarh

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो इनामी सहित 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 16 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 8 लाख का एक और 5 लाख का एक इनामी नक्सली सरेंडर भी शामिल है।

इसमें एक नक्‍सली हिड़मा ने भरमार बंदूक के साथ सरेंडर किया। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्‍सलियों के खिलाफ दर्जनों मामलों दर्ज थे। इनमें कई के खिलाफ कई वारंट भी जारी थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!