Chhattisgarh

BREAKING : अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी बाइक, 1 की मौके पर ही मौत

मानपुर। मानपुर-औंधी मुख्यमार्ग में सीतागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेन्डावाही के पास एक बाइक में सवार तीन लोग बाइक समेत पुल से नीचे नाले में जा गिरे. हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बता दें कि, नाले में बाइक समेत गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाकी दो सवार गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.जानकारी के अनुसार ये बाइक सवार पखांजुर इलाके से औंधी जा रहे थे. इसी बीच अनियंत्रित होकर बाइक पुल के नीचे गिरने गिर गई. मृतक युवक की पहचान औंधी थानाक्षेत्र के चिमनी भटार निवासी जयपाल खलको के रूप में हुई है. वहीं चिमनी भटार के ही चिगरू राम का दाहिना पैर टूट गया और कांकेर जिले के बांदे थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचेवाही निवासी राजपाल लकड़ा के भी दाहिने पैर में चोटें आई हैं. घायलों को मानपुर स्वास्थ्य केंद्र रिफर कर दिया गया गया है. घटना की पुष्टि सीतागांव थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर योगेश्वर वर्मा ने की है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!