ChhattisgarhKorba

कार की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत…दूसरा गंभीर रूप से घायल

कोरबा। कोरबा जिले में वाहनों की तेज रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूवर्क वाहन चालन से जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। यहां आए दिन सड़क हादसे में राहगीरों की मौत हो रही है। जिले के उरगा-हाटी मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है।जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया । इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत युवक का नाम रहीम टोप्पो है जो कि जशपुर का रहने वाला है, वहीं दूसरे युवक को सूचना मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने कोरबा मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां उसका इलाज जारी हैं । वहीं पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है 

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!