BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर : कई मजदूर झुलसे…प्लांट में गर्म लोहे का टैंक ब्लास्ट

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पराघाट में राशि प्लांट में हुए बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी एक गर्म लोहे के टैंक को काटने में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक टैंक में धमाका हुआ। हादसे में 6 मजदूर घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, जिले के राशि प्लांट में शुक्रवार सुबह ठेकेदार के कर्मचारी एक गर्म लोहे के टैंक को काटने में जुटे हुए थे। इसी दौरान टैंक में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में काम कर रहे जितेंद्र बंजारे, दाउ सिंह ध्रुव, दिनेश सोनी, दिनेश वर्मा, अजय टंडन और दीपक वर्मा झुलस गए। इनमें दाउ ध्रुव, दीपक और दिनेश की हालत गंभीर है।

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन ने मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर प्लांट प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाशकांत ने बताया कि प्लांट ने हादसे की सूचना नहीं दी, लेकिन उन्हें मीडिया के माध्यम से हादसे की जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!