BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर मुस्लिम बहुल इलाके तारबहार क्षेत्र में फहराया गया फिलिस्तीनी झंडा, पुलिस ने हटाया, आरोपियों की तलाश जारी

Related Articles

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मुस्लिम बहुल इलाके तारबहार क्षेत्र में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर फिलिस्तीन का झंडा फहरा दिया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, तारबहार इलाके में अज्ञात लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा फहराया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झंडे को हटाया। फिलहाल ये हरकत किसने की पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दू जागरण मंच के लोगों में आक्रोश

वहीं पूरे मामले को लेकर हिन्दू जागरण मंच के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

मामले में शहर ASP उमेश कश्यप ने कहा कि, सोमवार की शाम मामले की सूचना मिली जिसके बाद कार्रवाई करते हुए फ़ौरन झंडे को उतरवाया गया है। झंडा किसने लगाया इसकी पतासाजी की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जायेगा। 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!