Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम ने वारदात को अंजाम दिया है। पूरी घटना नारायणपुर के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र की है।

नारायणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के घर शुक्रवार को करीब 8 बजे बाइक सवार 2 माओवादी पहुंचे। माओवादियों ने पहले दरवाजा खटखटाया। सागर ने जब गेट खोला तो उन पर AK-47 से 2 गोलियां दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों माओवादी बाइक से जंगल की तरफ भाग निकले। पत्नी और बच्चों की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। जिन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सागर साहू के परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!