Chhattisgarh

भाजपा नेता की चुनावी सरगर्मियों के बीच गोली मारकर हत्या

मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा नेता का नाम बिरझू तारम बताया जा रहा है. यह घटना औंधी इलाके के सरखेड़ा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

Related Articles

बताया जा रहा कि भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या घर में घुसकर उन्हें गोली मारकर की गई है. उसे दो से तीन गोलियां मारी गई है. बता दें कि पूर्व में नक्सलियों ने दी हत्या की चेतावनी दी थी. भाजपा नेता की हत्या के बाद औंधी इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!