ChhattisgarhRaipur

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा , इन चार कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा( JP Nadda) आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह लोकसभा कोर कमेटी की बैठक करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और बस्तर के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 11 बजे जगदलपुर (jagdalpur) मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मंदिर में दर्शन करने के बाद डिमरापाल में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बन रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल( hospital) का दौरा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.10 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय जगदलपुर जाएंगे। जहां वह पार्टी की लोकसभा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वह दोपहर 01.50 बजे जगदलपुर के लालबाग मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

बीजेपी के जुझारू कार्यकर्ताओं को सफलता( success) का मंत्र देने आ रहे

बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जेपी नड्डा लोकसभा प्रवास अभियान के तहत बीजेपी के जुझारू कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देने आ रहे हैं। वे बस्तर से चुनावी शंखनाद करेंगे। साव ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए कमर कसकर तैयार है

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!