Chhattisgarh

एक और बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी भाजपा, जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सम्मेलन में शामिल होंगे सभी दिग्गज नेता

 जांजगीर-चांपा : प्रदेश भाजपा आने वाले चुनाव से पहले लगातार बड़े प्रदर्शन करके अपनी ताकत दिखा रही है और जनता को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। हाल ही में भाजपा ने महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया था और अब एक बार फिर भाजपा एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा एक बार फिर अपनी ताकत दिखाएगी।

Related Articles

प्रदेशाध्यक्ष समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

बता दें कि, आज भाजपा के जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन जांजगीर जिले के पामगढ़ में आयोजित होगा। इस सम्मलेन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, सांसद गुहाराम अजगले समेत कई दिगज नेता शामिल होंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशअध्यक्ष नवीन मार्केण्डेय भी मौजूद रहेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!