ChhattisgarhRaipur

BJP को होगा नुकसान ? विरोध के बावजूद अनुज शर्मा धरसीवां से प्रत्याशी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 64 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। यह भाजपा की दूसरी लिस्ट हैं तो वही, लिस्ट के जारी होते ही भाजपा के विरोधी स्वर उठ रहें हैं।

दरअसल, भाजपा की सूची जारी होने से पहले ही जब कहा जा रहा था, कि एक्टर अनुज शर्मा को धरसीवां विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जा रहा है तभी लोग इसका विरोध करने लगे थे और अब भाजपा की सूची जारी हुई है। उसमें अनुज शर्मा को ही प्रत्याशी बनाया गया है, जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है।

कार्यकर्ता नाराज इसलिए भी है क्योंकि उनका आरोप है कि स्थानीय नेताओं को जो वर्षों से भाजपा के हित में कार्य कर रहे हैं, उन्हें अनदेखा किया गया है। बीजेपी हमेशा से उपेक्षा करने में माहिर रही है।

यही कारण है कि अन्य समाज के लोग भी भाजपा की इस सूची से नाराज नजर आ रहे हैं एवं भाजपा के लिए वक्त ही बताया कि 2023 का विधानसभा चुनाव कुछ खुशखबरी लेकर आता है या फिर एक बार फिर मुंह की पटखनी खानी पड़ती है।

इसके साथ ही अनुज शर्मा के लिए लोगों का आक्रोश क्या उन्हें धरसीवां से हार का सामना कराएंगी है या फिर लोगों का दिल जीतने में एक्टर कामयाब होंगे। इसका जवाब तो 3 दिसंबर को ही मिलेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!