ChhattisgarhRaipur

ग़रीबो असहाय लोगो के निवाले और लोगो के अंतिम क्रिया तक मे टैक्स लगाने वाली निर्दयी सरकार है भाजपा की :- विकास उपाध्याय

काँग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में पूरे देश मे “महंगाई चौपाल” लगा कर क्षेत्र के काँग्रेसी कर रहे प्रदर्शन…..विकास उपाध्याय

महंगाई के विरुद्ध आम व्यापारियों के दर्द को “महंगाई चौपाल” कार्यक्रम कर काँग्रेस पार्टी पूरे देश मे लगातार बढ़ती बेलगाम महंगाई के खिलाफ आम जनता के बीच जा रही है

2014 के बाद लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान देशवासियो को अब महंगाई के खिलाफ़ लगातार आवाज़ उठा रहें राहुल गाँधी से आस है।

अखिल भारतीय काँग्रेस द्वारा असम के सह प्रभारी विकास उपाध्याय असम प्रदेश में लगातार “महंगाई चौपाल” लगा कर आम जनता और वहाँ के छोटे छोटे व्यापारियों से मिलकर उनके साथ बैठ कर देश मे महंगाई के विरुद्ध जंग छेड़े हुए है

असम प्रदेश के शिव सागर जिले मे आज एआईसीसी सचिव व असम के सह प्रभारी विकास उपाध्याय शिव सागर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यो के साथ महंगाई चौपाल अभियान को लेकर जिले के बड़े बाज़ार मे आमजन व छोटे व्यापारी से मुलाक़ात कर रहें और लगातार बढ़ती महंगाई की समस्या को लेकर उनके दुःख को समझने का प्रयास कर रहें है।

महंगाई चौपाल कार्यक्रम मे 2014 के 412 रूपये के दाम और वर्तमान के बढ़े हुये 1068 रूपये के दाम की तुलना करते हुए सिलेंडर की टंकी को जनता के बीच रखकर आंदोलन किया गया।

प्रभारी विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार देश के चंद कारपोरेट घरानों को ही खुश करने में लगी है और आम आदमी के हितों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। 

भाजपा सरकार द्वारा उद्योगपतियों को जीएसटी टैक्स मे बहुत सी छूट दी जा रही है जबकि आमजनो और छोटे व्यापारियों को इसके बोझ तले दबा दिया गया है।

भाजपा सरकार के खिलाफ़ तंज कसते हुये प्रभारी विकास उपाध्याय ने कहा कि अब सिर्फ सांस लेते समय हवा में मौजूद कुदरती आक्सीजन पर टैक्स लगाना बाकी रह गया है और कहीं भाजपा सरकार आने वाले दिनों में जनता पर यह टैक्स भी न थोंप डाले, इस बात की आशंका भी पैदा होने लगी है।

उन्होंने कहा कि इससे बड़ी हास्यास्पद बात क्या हो सकती है कि देश में शासन तो भाजपा कर रही है और सवाल कांग्रेस से पूछे जा रहे हैं राजनीतिक विरोधियों को जांच एजेंसियों का खौफ दिखाकर भयभीत करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी चालों से कांग्रेस भयभीत होने वाली नहीं है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!