Bhilai-DurgChhattisgarh

CG : खून से लथपथ मिली बुजुर्ग महिला की लाश…पुलिस ने बेटे और बहू को लिया हिरासत में

दुर्ग। जिले में मोहन नगर थाना अंतर्गत शक्ति नगर में 80 साल की बुजुर्ग महिला की लाश मिली है। मृतका के शरीर में चोट के निशान हैं। आशंका जताई गई है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर बुजुर्ग के बेटा और बहू को गिरप्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शक्ति नगर इलाके में अंबेडकर आवास से रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रूखमणी चंद्राकर की खून से लथपथ मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच में पता चला कि सोमवार तड़के वारदात को अंजाम दिया गया। इससे पहले रविवार देर रात महिला का बेटे-बहू के साथ काफी झगड़ा हुआ था।

बेटा बहू की ओर से बुजुर्ग की मौत का कारण सही से नहीं बताने के चलते पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले को सुलझाने के लिए दुर्ग की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। कई सैंपल कलेक्ट किए। इसके बाद शव को एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!