Chhattisgarh
एक ही फंदे पर लटकी मिली लड़के-लड़की की लाश, आत्महत्या की आशंका

बिलासपुर। बिलासपुर में नाबालिग लड़के और लड़की की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली है। दोनों दो दिन पहले से लापता थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अब उनके शव मिलने की खबर आ गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी के जंगल में शनिवार की सुबह 17 साल की लड़की और लड़के के शव को पेड़ पर फांसी पर लटका मीणों ने देखा। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। लड़की की पहचान हो गई है। वह पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों ने शुक्रवार को उसके गायब होने का केस दर्ज कराया है। वह 29 सितंबर की सुबह 11.30 बजे गायब हुई थी। जब वह नहीं मिली तब अपहरण की आशंका से केस दर्ज कराया। पेंड्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।









