ChhattisgarhRaipur

BREAKING : इस विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 बीईओ समेत चार सस्पेंड… शिक्षिका से दुर्व्यवहार और गबन का है मामला

रायपुर। शिक्षिका से दुर्व्यवहार मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीईओ को निलंबित किया गया है। जांच प्रतिवेदन आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। यह मामला सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड का है।

Related Articles

सरगुजा के उदयपुर ब्लॉक में डीएन मिश्रा बीईओ के पद पर पदस्थ हैं। उनका मूल पद प्राचार्य का है। उनके विरुद्ध प्राथमिक शाला कोटेरबुडा विकासखंड उदयपुर की सहायक शिक्षिका एलबी दीपिका पैकरा ने दुर्व्यवहार व अपमानित किये जाने की शिकायत की थी। जिसकी जांच में पुष्टि हुई। जांच प्रतिवेदन मिलने पर राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य ने इसे छतीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त शिक्षा कार्यालय सरगुजा नियत किया गया है। उधर, बगीचा में आठ लाख से अधिक के गबन के मामले में सरकार ने बीईओ, बीआरसी और लेखापाल को सस्पेंड कर दिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!