National

BREAKING : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिया झटका, बढ़ाई सभी मदों की फीस

10वीं और 12वीं की परीक्षा फीस बढ़ाने के बाद मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक और बड़ा झटका दिया है। चुनावी साल में माशिमं ने सभी मदों में फीस बढ़ाई है। अब 65 प्रतिशत से ज्यादा तक भुगतान करना होगा। MPBSE के इस फैसले से 18 लाख से ज्यादा स्डूडेंट्स प्रभावित होंगे। प्राइवेट स्कूलों के नवीनीकरण और संबद्धता के लिए भी ज्यादा फीस देनी होगी। मंडल ने फीस स्ट्रक्चर जारी कर दिया है।

33 फीसदी की बढ़ोतरी

इससे पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा की फीस बढ़ाई थी। मंडल ने सीधे 33 फीसदी की बढ़ोतरी की है। पिछले साल तक जहां एग्जाम फीस 900 रुपए लगती थी, अब स्टूडेंट्स को फीस के नाम पर 1200 रुपए देने होंगे। यानी इस सत्र में स्टूडेंट्स को 300 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!