Chhattisgarh
BREAKING : CAF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कैम्प में मचा हड़कंप

बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर प्रकाश में आया हैं। यहां CAF के 15वीं बटालियन के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक जवान मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था।
बीजापुर SP आंजनेय वाश्ने ने बताया कि CAF के 15वीं बटालियन में सुनील कुमार की पोस्टिंग थी। सुनील मूलतः मध्यप्रदेश के भिंड जिला का रहने वाला था। बताया जा रहा हैं कि बुधवार की रात करीब 11 बजें कैम्प में सुनील कुमार ने एकाएक अपने सर्विस रायफल से खुद के माथे पर गोली मार ली।
कैम्प में गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। कैम्प में मौजूद जवान भागकर मौके पर पहुंचे तो सुनील की लहुलूहान लाश मौके पर पड़ी थी। बीजापुर एसपी आंजनेय वाश्ने ने बताया कि जवान ने आत्महत्या क्यों की अभी ये स्पष्ट नही हो सका हैं।


