ChhattisgarhPoliticalRaipur

BREAKING : पद्मश्री अनुज शर्मा BJP में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस और 15 सालों तक सत्ता में रह चुकी भाजपा दोनों ही पार्टी अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं अब राजनीतिक पार्टियों में नेताओं के दल बदलने और नए सदस्यों के जुड़ने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच अब छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों से एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

Related Articles

पद्मश्री अनुज शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रभारी ओम माथुर ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। इसके साथ ही पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम,ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक पद्मश्री से सम्मानित डॉ. राधेश्याम बारले, समेत सैकड़ों लोग आज भाजपा में शामिल हो गए है।

इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमित साहू समेत बीजेपी के कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!