ChhattisgarhRaipur

BREAKING : सटोरियों पर रेड कार्रवाई, सट्टा संचालित करते 8 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी पुलिस ने सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जहां शहर के अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करने वाले 06 सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सटोरियों के पास से नगदी लगभग 10 हजार रूपए नगदी और सट्टा पट्टी जब्त किया है।

रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिसके तारतम्य में आज सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा संचालन करने वाले कुल 08 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। सटोरियों के कब्जे से नगदी रकम 6,250 और तिल्दानेवरा थाना क्षेत्र में दो सटोरियों के पास से 3200 नगदी सट्टा-पट्टी जप्त किया गया। सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम

01. हरि यादव पिता जगदीश यादव उम्र 30 साल पता कामसीपारा रविदास मंदिर के पास रायपुर।

02. बीरू निर्मलकर पिता परदेसी निर्मलकर उम्र 45 वर्ष साकिब श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर।

03. मुकेश सागर पिता बलवंत सागर उम्र 36 वर्ष साकिन कुकुरबेड़ा बंटी किराना स्टोर के पास थाना आमानाका रायपुर।

04. विक्की तिवारी पिता ललित तिवारी उम्र 29 साल कुशाल पुर नया बाजार।

05. राजू शेलार पिता रतिराम सेलार उम्र 45 साल साकिन काशीराम नगर थाना तेलीबांधा।

06. सैफुल्ला अली पिता सरताज अली उम्र 40 साल निवासी राजातालाब ब्रिज के पास मेन रोड रायपुर।

07. देवानंद सेन पिता ठाकुर राम सेन उम्र-37 वर्ष साकिन वार्ड नं.13 मुक्तिधाम नेवरा थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर।

08. अजय राहूजा उर्फ अज्जू पिता विजय राहूजा उम्र-21 वर्ष साकिन वार्ड क्र.02 सासाहोली थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!