ChhattisgarhRaipur

BREAKING : राज्य शासन ने शुष्क दिवस किया घोषित, छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगे शराब और मीट की दुकान

रायपुर। राज्य शासन द्वारा 19 अगस्त को ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी’ के दिन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। वहीं नगरीय निकायों की सीमा में स्थित पशुवध गृह एवं मांस बिक्री दुकाने भी बंद रहेगी।

Related Articles

शुष्क दिवस में प्रदेश के जिलों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, क्लब आदि बंद रखे जाएंगे। आबकारी विभाग द्वारा शुष्क दिवस तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पशुवध गृह बंद रखने के संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है।

वहीं इस आदेश का उलंघन करते पाए जाने पर जिला, संभाग और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

देखिये आदेश-

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!