ChhattisgarhBaloda Bazar

CG ACCIDENT : दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, एक की हालत गंभीर

बलौदाबाजार। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना पलारी थाना क्षेत्र की है।

यह हादसा रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर पलारी से एक किलोमीटर दूर ग्राम पहंदा के पास हुआ। ग्राम कुकदा निवासी रंजू (23 वर्ष) अपने जीजा संदीप नवरंगे (23 वर्ष) और दोस्त विजय धीवर (16 वर्ष) के साथ बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। तीनों किसी काम से पलारी गए हुए थे, वहीं से ये सभी एक ही बाइक पर वापस आ रहे थे। सोमवार रात 8 बजे पलारी थाने से एक किलोमीटर आगे रायपुर की ओर से आ रही अज्ञात कार ने इनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। रंजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जीजा संदीप और दोस्त विजय को लेकर पुलिस पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। इलाज के दौरान जीजा संदीप नवरंगे की भी मौत हो गई। वहीं रंजू के दोस्त विजय धीवर की हालत गंभीर है, जिसका इलाज बलौदाबाजार जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजामकर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म कराया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी का पता चल सके।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!