Chhattisgarh

भाई ने बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट: चाकू मारकर दिया वारदात को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक भाई ने बहन के प्रेमी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक को अपनी बहन के साथ दूसरे युवक का बात करना पसंद नहीं था, इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बात हत्या तक पहुंच गयी । फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला बांकीमोगरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार युवक कुलदीप केंवट का अपनी बहन की नाबालिग दोस्त के साथ अफेयर चल रहा था। ये बात लड़की के भाई को पसंद नहीं थी, जिस पर आरोपी आपत्ति करता था। आरोपी की बहन अपने दोस्त के घर गई थी। उसे लेने के लिए जब आरोपी उसके घर पहुंचा, तो कुलदीप से उसकी मुलाकात हो गई। आरोपी ने कुलदीप को अपनी बहन से बात नहीं करने की चेतावनी दी। इसी पर विवाद बढ़ गया। इसी बीच नाबालिग भाई ने कुलदीप पर चाकू से वार कर दिया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां कुलदीप को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने नाबालिक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!