National

फ्लिपकार्ट पर बंपर डिस्काउंट : पहली बार इतना सस्ता मिलेगा CMF Phone 1

Nothing Phones Discount: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान कई फोन्स को कम कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा. इस दौरान CMF Phone 1 और Nothing Phone 2a को भी कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है. इनकी कीमत को 5,000 रुपये तक कम करने की उम्मीद है जिसके बाद इनकी कीमत 12,999 रुपये से शुरू होगी. अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको इन ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं.

Nothing प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट:

कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने इन दोनों पर फोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा किया है. सेल में इस फोन को मात्र 12,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा. जब इस फोन को लॉन्च किया गया था तब इसकी कीमत 15,999 रुपये थी. CMF Phone 1 के बारे में तो हमने आपको बता दिया. इसके अलावा Nothing Phone 2a की कीमत को भी कम किया जा सकता है. इसकी कीमत को 23,999 रुपये से घटाकर 18,999 रुपये किए जाने की उम्मीद है. कहा जा रहा है कि इस फोन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा सकता है. यह बैंक ऑफर पर आधारित हो सकता है, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है.

फिलहाल, इस डील को लाइव नहीं किया गया है. इस फोन के साथ बैंक ऑफर और फ्लैट डिस्काउंट दिए जाने की संभावना है. सेल शुरू होने से पहले या सेल शुरू होने वाले दिन ही इसकी जानकारी दी जाए.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!