Chhattisgarh

निकली स्वामी आत्मानंद स्कूल में बंपर भर्ती, स्नातक पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन, जल्द करें आवेदन

गरियाबंदः   छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इन दिनों शिक्षक समेत कई पदों पर बंपर भर्तियां निकली है। दरअसल, बच्चों के अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित करने का ऐलान किया है। अब इन स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। गरियाबंद जिले के अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डों में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में बंपर
भर्तियां निकली है।

Related Articles

इस संबंध में भर्ती अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। भर्ती अधिसूचना के मुताबिक यहां कुल 81 रिक्त पदों के लिए संविदा भर्ती की जायेगी। इनमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल राजिम के लिए 9 पद, फिंगेश्वर में 17, मैनपुर में 12, गरियाबंद में 12, देवभोग में 21 एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा में 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छूक और योग्य उम्मीदवार जिले के वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओव्ही डॉट इन पर दिए गूगल फार्म लिंक के माध्यम से 8 मई 2023 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकृत डाक अथवा ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!