National

Buxer Protest: एक्शन में आई बिहार पुलिस, 250 लोगों पर हिंसा भड़काने का लगाया इल्ज़ाम

बिहार के बक्सर जिले में दो दिन पहले हुई हिंसा के मामले में अब पुलिस एक्शन में फिर से दिखाई दे रही है और उसने हिंसा करने के सिलसिले में किसानों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की हैं।साथ ही इस एफआईआर में 38 किसानों को नामजद किया गया है जबकि 250 लोगों पर हिंसा करने, भड़काने और वारदात में शामिल होने का इल्ज़ाम लगाया गया है। बक्सर पुलिस ने पर्याप्त भूमि मुआवजे के लिए आंदोलन करने वाले और बुधवार को हिंसा करने वाले किसानों के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार को हुई इस घटना में 11 पुलिस कर्मी घायल हो गए और 18 वाहनों को आंदोलनकारी किसानों द्वारा आग लगा दी गई, जिनकी पुलिस से झड़प हो गई। बक्सर पुलिस की देर रात की कार्रवाई से आक्रोशित किसानों ने घरों में घुसकर मारपीट की थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!