National
Trending

केंद्र सरकार का राष्ट्रव्यापी अभियान, हर घर तिरंगा फहराकर दिया जाएगा सम्मान

नई दिल्ली। देश को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसी तारतम्य में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में केंद्र सरकार एक राष्ट्रव्यापी अभियान हर घर तिरंगा की शुरुआत करने जा रही है।

इस अभियान का उद्देश्य देश वासियों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। संस्कृति मंत्रालय इसका नोडल मंत्रालय है। राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के लिए गौरव का प्रतीक है। लिहाजा राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान देने के लिए हर हर तिरंगा कार्यक्रम की योजना बनाई गई है।

Nitin Lawrence

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!