ChhattisgarhRaipur

CG : 21 युवक-युवतियां गिरफ्तार…किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट

Related Articles

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। किराए के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट के ठिकानों पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। दलाल समेत 14 युवती और 7 युवक को पकड़ा है। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सकरी क्षेत्र के अमेरी गोकुलधाम में किराए के मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मकान में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दलाल सहित 14 युवती और 7 युवक को हिरासत में लिया है।  पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पैकेज में बाहर से युवतियां आई थी। दलाल ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करता था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!