BijapurChhattisgarh

CG BIG NEWS : पुलिस – नक्‍सली मुठभेड़, एक बड़े नक्‍सली के मारे जाने की खबर

बीजापुर। जिले के मद्देड़ इलाके में जवानों की नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में एक बड़े नक्‍सली के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ स्थल से एक नक्‍सली का शव बरामद किया गया है, जोकि नक्‍सली नेता डीवायसीएम नागेश का बताया जा रहा है। मुठभेड़ स्‍थल से एके-47 हथियार भी बरामद किया गया है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों के जवानों को मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरंजेड-बंदेपारा के जंगलों में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी डीवायसीएम नागेश, सचिव एसीएम बुचन्ना,एसीएम विश्वनाथ एवं अन्य 15-20 सशस्त्र नक्‍सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। इलाके में बड़े नक्‍सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ 170 की संयुक्त टीम नक्‍सल विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान मंगलवार सुबह बंदेपारा के जंगल में जवानों और नक्‍सलियों की बीच मुठभेड़ हुई।

जवानों को नक्‍सली द्वारा कोरंजेड-बंदेपारा के जंगल में कैंप लगाने की जानकारी मिली थी। पुलिस के मुताबिक दोनों ओर से करीब एक घंटे तक फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग अभियान जारी है। मुठभेड़ में एक नक्‍सली के मारे जाने तथा मौके से एके- 47 बरामद होने की खबर है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!