ChhattisgarhRaipur

CG BREAKING : केशकाल विधानसभा से पूर्व IAS टेकाम को टिकट !

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि, पूर्व आईएएस नीलकंठ टेकाम को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Related Articles

इस संबंध में जब टीआरपी ने पूर्व आईएएस टेकाम से चर्चा की तो उन्होंने भी कहा कि ऐसी जानकारी मुझे भी सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रही है। उल्लेखनीय है कि, भाजपा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 21 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पूर्व IAS टेकाम हाल ही में भाजपा प्रवेश किया है।

छात्र जीवन से बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे नीलकंठ टेकाम का जन्म कांकेर के अंतागढ़ ब्लॉक में हुआ। यहां प्रारंभिक शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे कांकेर जिला मुख्यालय में आ गए। जहां कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही छात्र राजनीति में वे सक्रिय हो गए।

कॉलेज के हॉस्टल में रहकर ही छात्र संघ चुनाव में हिस्सा लेकर अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने लगे और 1987-88 कांकेर महाविद्याल के छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं 1989 में समाज शास्त्र स्नातकोत्तर के बाद मात्र 7 दिनों के लिए 1991 में शिक्षक के रूप में टेकाम चयनित हुए। कुछ ही दिनों के बाद अविभाजित मध्यप्रदेश में खंडवा महिला कॉलेज में प्रोफेसरी और इसके बाद 1994 में मध्यप्रदेश पीएससी में टॉप सूची में शामिल हुए। बतौर डिप्टी कलेक्टर चयनित होकर बस्तर का नाम गौरवान्वित किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!