ChhattisgarhPoliticalRaipur

CG : इस दिन फिर होगी कैबिनेट की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कैबिनेट बैठक 12 जुलाई को फिर से प्रस्‍तावित है। य‍ह बैठक मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की अध्‍यक्षता में उनके निवास कार्यालय में होगी। इस बैठक के एजेंडे को सरकार अंतिम रुप दे रही है। ऐसी कयास है कि 18 जुलाई से शुरू हो रहे राज्‍य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले संशोधन विधेयकों को लेकर इस बैठक में चर्चा हो सकती है।

Related Articles

सरकार के सूत्रों के अनुसार बैठक में खरीफ सीजन की खेती को लेकर भी चर्चा प्रस्‍तावित है। कृषि विभाग को पूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले छह जुलाई को ही राज्‍य कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में कर्मचारियों का डीए बढ़ाने सहित कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!