Chhattisgarh

CG CRIME : जादू-टोना के शक में दंपत्ति की हत्या, पीट-पीट कर अधमरा करने के बाद घोंटा गला

दंतेवाड़ा। जिले में जादू-टोना के शक में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। चार आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, सभी आरोपी पहले दंपती के घर में घुसे और उनकी पिटाई की। फिर गला घोंटकर मार दिया। फिर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जबेली गांव के स्कूल पारा में रहने वाले भीमा करटामी (45) और इसकी पत्नी नंदे करटामी (40) को रविवार को गांव के ही 4 ग्रामीणों ने जादू-टोना के आरोप में पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और फिर गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद सभी मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद पास के घर में रहने वाले ग्रामीण घर पहुंचे तो देखा कि दोनों जमीन पर मृत अवस्था में पड़े हैं। इसकी सूचना गांव के अन्य ग्रामीणों को और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब छानबीन करनी शुरू की तो पता चला कि, गांव के एक परिवार के साथ कुछ दिन पहले इनका विवाद हुआ था।

पुलिस ने शक के आधार पर उसी परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिन्होंने हत्या का राज खोल दिया। हत्या में शामिल देवा कोर्राम, लखमा कोर्राम और लिंगा कोर्राम और एक अन्य अन्य सुक्का कोर्राम भी शामिल था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!