Chhattisgarh

CG CRIME : बाजार में चौकीदारी कर रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, सगे भाई को हत्या मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र के मछली मार्केट में चौकीदारी करने वाले शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई, हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका सगा भाई है। जिसने पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्ट मार्टम के लिए रवाना किया गया है। पुलिस द्वारा भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक फिरोज खान मछली मार्केट पावर हाउस में चौकीदारी का काम करता है। मार्केट बंद होने के बाद चौकीदारी करते हुए सो गया सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर मार्केट के व्यापारियों ने चादर उठाकर देखा तो खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतक फिरोज खान अपने कार्यस्थल पर ही सो रहा था। इस दौरान उसकी हत्या कर दी गई, शुरुआती जांच में पता चला है कि फिरोज का अपने भाई शकील के साथ विवाद चल रहा था। बुधवार रात जब फिरोज सो रहा था, तो शकील खान वहां पहुंचा और पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, इसके बाद शव को चादर से ढककर वह फरार हो गया।

पुलिस ने फिलहाल आरोपी शकील खान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है अब तक हत्या का कारण दोनों भाइयों में आपसी रंजिश ही सामने आया है,घटना के समय भी आरोपी शकील अत्याधिक नशे में था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!