ChhattisgarhKorba

CG – पति ने पत्नी और 2 बेटियों पर किया जानलेवा हमला, पत्नी की मौके पर ही हुई मौत, बेटियों की हालत गंभीर…फिर जो हुआ……

Related Articles

 कोरबा। कोरबा जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 2 बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं बच्चियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। जिसे बेटियों के साथ चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकरी के मुताबिक आरोपी शख्स को शेयर मार्केट में काफी नुकसान हो गया था। जिससे कर्ज में डूबने की वजह से आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की नाकाम कोशिश की है।

पूरे परिवार को मारने का बनाया था प्लान 

ये पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दर्री के मोहन टाकिज के पास मनोज साहू का परिवार निवास करता है। मनोज साहू ने लोगों से कर्ज लेकर शेयर मार्केट में पैसा लगा दिया था। जिसमें उसे काफी नुकसान हो गया था। उधार देने वाले लोग लगातार उससे अपने पैसे मांग रहे थे। लोगों के तगादे और कर्ज को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद भी होते रहता था। जिससे तंग आकर आरोपी ने पूरे परिवार को मारने का प्लान बना लिया।

खुद भी खा लिया जहर 

शुक्रवार की रात मनोज साहू, पत्नी सतरूपा और 7 वर्षीय बेटी परिधि और 12 वर्षीय काव्या एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह तड़के 4 बजे मनोज साहू ने बेड पर सो रही पत्नी सतरूपा पर सबसे पहले जानलेवा कर दिया। इस दौरान मां की चीख सुनकर बच्चियां उठ गईं, तब आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी सतरूपा की जहां मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं वारदात के बाद आरोपी मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। इसके बाद भी जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसने जहर खा लिया।

इलाज के बाद आरोपी पति और बच्चों का लिया जाएगा बयान

वारदात की जानकारी मिलते ही दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। सीएसपी ने बताया कि इलाज के बाद आरोपी पति और बच्चों का बयान लिया जाएगा। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!