BilaspurChhattisgarh

CG IAS transfer: 4 आईएएस अफसरों का राज्य सरकार ने किया तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।  आदेश के अनुसार प्रसन्ना आर सचिव उच्च शिक्षा विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी छग इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस बिलासपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ आयुक्त उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं नीलम नामदेव एक्का आयुक्त बिलासपुर संभाग को अस्थायी रूप से सचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। जनक प्रसाद पाठक आयुक्त उच्च शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को अस्थायी रूप से आयुक्त बिलासपुर संभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं राजेंद्र कुमार कटारा संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिसर तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!