ChhattisgarhRaipur

CG : मौसम विभाग : होगी झमाझम बरसात या करना होगा इंतजार

रायपुर। जून माह में प्रदेश में औसत से 13 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई माह में भरपूर वर्षा होने की उम्मीद है। अगले सप्ताह से प्रदेश में लगातार वर्षा का दौर शुरू होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक से 30 जून तक 167.5 मिमी वर्षा हुई है,जबकि 193.5 मिमी वर्षा होनी थी। इस प्रकार प्रदेश में सामान्य से 13 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इसके साथ ही बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर,दंतेवाड़ा, जांजगीर, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर में अति कम वर्षा हुई है। साथ ही रायपुर सहित 11 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि जून माह में अच्छी वर्षा की उम्मीद बनी हुई है।

बढ़ने लगा तापमान

बारिश में ब्रेक लगते ही एक बार फिर से गर्मी बढ़ने लगी है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बता दें कि शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सारंगगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सारंगगढ़ का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा की उम्मीद है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!