Chhattisgarh

CG NEWS : दुकान में लगी भीषण आग, दूसरे दुकानों और घरों तक पहुंची लपटें

कोंडागांव। सिटी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात सड़क किनारे स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सारा सामान जलकर खाक हो गया। देर रात तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव में शहर के बीच स्थित सतेंद्र इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग लगी। इलेक्ट्रॉनिक शॉप के पास में साइकिल और कपड़े की दुकान भी थी। बताया जा रहा है कि, आग की लपटें इन दुकानों तक भी पहुंच गई। दुकान के पीछे स्थित घर तक आग की लपटें पहुंच गई। घर में 15 लोग मौजूद थे। जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घर पर 4 घरेलू सिलेंडर भी रखे हुए थे। जिन्हें भी हटा दिया गया। लोफायर ब्रिगेड की टीम देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!