ChhattisgarhRaipur

CG News : कांग्रेस ने जनता को ठगा इसलिए विधानसभा-लोकसभा हारे : सीएम साय

Related Articles

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता को कांग्रेस ने ठगा जिस कारण विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी कारण कांग्रेस बौखलाई हुई है। बलरामपुर के कोतवाली थाने में स्वास्थ्य कर्मी की मौत को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डा. चरण दास महंत के बयान पर मुख्यमंत्री साय ने यह जवाब दिया। साय ने कांग्रेस नेताओं को संयम बरतने की सलाह देते हुए कानून को अपने हाथ में नहीं लेने को कहा है।

बता दें कि, बलरामपुर की घटना को लेकर इन दिनों कांग्रेस राज्य सरकार की जमकर अलोचना कर रही है। बैज और महंत लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्र उठाते हुए राज्य सरकार को घेर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री साय जशपुर में मसीही समाज की पदयात्रा में शामिल हुए। यहां उन्होंने पदयात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर वार किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस भटक चुकी है, इस वजह से कांग्रेस के नेता कुछ भी उटपटांग बोल रहे हैं। साय ने कहा कि, बलरामपुर में महिला गायब हुई थी, उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जांच की जा रही है कि, आखिर मामला क्या है। पांच साल में कांग्रेस पार्टी ने जनता को निराश करने का काम किया था। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

सीएम बोले- पढ़े लिखे लोग हो रहे साइबर ठगी के शिकार

सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 115वीं कड़ी का प्रसारण राजधानी के सिविल लाइन मंडल द्वारा पूज्य कंधकोट भवन में आयोजित कार्यक्रम में सुना। साय ने प्रसारण के बाद इन दिनों हो रही साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की। साय ने कहा कि, साइबर ठगी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश को अलर्ट किया है। साइबर ठगी करने वाले लोग ठगी के शिकार व्यक्ति की पूरी कुंडली निकाल लेते हैं, और फोन करके ऐसी बात करते हैं कि, लोग उसे सच मान लेते हैं। आज पढ़े-लिखे लोग भी साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। लोगों का करोड़ों रुपये चला जाता है, जिसके चलते लोग आत्महत्या करने को विवश हो जाते हैं। हमें इससे बचने की जरूरत है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!