ChhattisgarhRaipur

CG News : कोरबा में आज जनसभा संबोधित करेगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के लिए करेंगी प्रचार…

Related Articles

रायपुर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा आज  2 मई को छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत की पक्ष में प्रचार करेंगी. छत्तीसगढ़ के बाद प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश दौरा है.

प्रियंका वाड्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर मिनट टू मिनट जारी किया गया है. तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका गांधी सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी, जहां से कोरबा के लिए रवाना होंगी. 12:30 बजे कोरबा पहुंचकर चिरमिरी में आयोजित सभा में शामिल होंगी. 12.30 से 1.30 बजे तक चुनावी सभा में शामिल होंगी. 1.35 पर कोरबा से बिलासपुर के लिए प्रियंका गांधी रवाना होंगी. दोपहर 2 बजे प्रियंका बिलासपुर से मध्यप्रदेश दौरे के लिए रवाना होंगी.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!