ChhattisgarhBilaspur

CG NEWS : घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला युवक, फिर इस हालत में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तालाब में युवक की लाश मिली है। मृतक रविवार शाम घर से निकला था, फिर लौटा ही नहीं। सोमवार की सुबह शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित यदुनंदन नगर निवासी कमाल अख्तर (25 साल) कपड़ा दुकान में काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम वह घर में था। उसके मोबाइल पर किसी परिचित का कॉल आया और वह घूमने की बात कह घर से निकल गया। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन उसने फोन नही उठाया।

जिसके बाद परेशान परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। इधर, सोमवार की सुबह सकरी क्षेत्र के घुरू अमेरी के तालाब में उसकी लाश मिलने की खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमाल अख्तर की मौत पर संदेह जताया है और जांच की मांग की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!