Chhattisgarh

CG NEWS : मारपीट में युवक घायल, जब अस्पताल पहुंचा तो जेब से मिले दो लाख के सोने के जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

अम्बिकापुर। मारपीट में घायल होकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में सोना बरामद किया है। भर्ती मरीज के पास मिले सोने के जेवरातों की सूचना पुलिस को लगते हैं मौके पर पहुंची मणिपुर व कोतवाली पुलिस भर्ती मरीज से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, पूरा मामला मणिपुर चौकी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है। जहां बीती रात मारपीट में घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को घायल मरीज के पास सोने के जेवरात रखने की सूचना मिली। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने इसकी जानकारी तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र को दी।

Related Articles

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में भर्ती मरीज की शिनाख्त धौरपुर निवासी रूप साय के रूप में हुई है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि अस्पताल में भर्ती मरीज के पास सोने के जेवरात कहां से आए हैं मरीज की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। वही भर्ती मरीज ने अपने साथ मारपीट करने की बात पुलिस को बताई है मारपीट करने वाला आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला मनोज लोहार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

बहरहाल, घायल के साथ मारपीट करने वाला आरोपी और अस्पताल में भर्ती मरीज से अग्रिम पूछताछ के बाद ही पुलिस पूरे मामले में स्पष्ट बता पाएगी की भर्ती मरीज के पास सोने के जेवरात कहां से आए हैं। प्रथम दृष्टा पुलिस सोने की जरूरतों को चोरी करना मान रहे हैं, वहीं पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था और अस्पताल में भर्ती मरीज के पास इतना सोना कहां से आया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!