ChhattisgarhRaipur

CG : एक की मौत, 12 यात्री घायल… ट्रेलर में जा घुसी बस

रायपुर: नांदघाट से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां एक बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई है वहीँ 12 यात्री घायल हैं। हादसा बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे मार्ग पर हुआ है।

हादसा इतना भयानक था कि, एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीँ करीबन 12 यात्री घायल हो गए हैं। 12 यात्रियों में महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही नादघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। सभी घायलों को सरगाव शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!