ChhattisgarhRaipur

CG Politics: इस दिन छत्तीसगढ़ आ सकती हैं प्रियंका गांधी…राजनांदगांव में आमसभा की तैयारी

रायपुर/ राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पूरे दम-खम के साथ प्रचार करने में लगी है। एक दिन पहले शनिवार को राहुल गांधी ने चुनावी सभा में जनता को साधने की कोशिश की। वहीं अब प्रचार के लिए कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी भी 20 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आ सकती हैंजानकारी के अनुसार राजनांदगांव में प्रियंका गांधी के आमसभा की तैयारी की जा रही है। वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का भी छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी हो चल रही है। खडगे महासमुंद और जांजगीर में सभा को संबोधित कर सकते हैं।

फिलहाल अभी अधिकारिक दौरा कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।बता दें राजनांदगांव से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को उम्मीदवार बनाया है यहां उनका मुकाबला बीजेपी के संतोष पांडेय से होगा। राजनांदगांव में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह की सभा होना है। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा पहले ही हो चुकी है। जिसके बाद कांग्रेस ने इस सीट पर अपना फोकस बढ़ा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!